जल शक्ति मंत्रालय की तरफ से मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा की गई है? जल शक्ति मंत्रालय ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की तरफ से कम्युनिकेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की गई है । इसका उद्देश्य भारत में मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान में नामांकित स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को इंटर्न के रूप में शामिल करना है। यह कार्यक्रम चयनित उम्मीदवारों को मीडिया/सोशल मीडिया गतिविधियों से संबंधित विभाग के काम से जुड़ने के लिए अल्पकालिक अनुभव प्रदान करेगा। साथ ही जिन छात्रों ने मास कम्युनिकेशन या जर्नलिज्म में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है वे दिशानिर्देशों में उल्लिखित शर्तों के अधीन पात्र हैं। इंटर्नशिप की अवधि छह से नौ महीने की होगी। चयनित उम्मीदवारों को इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने पर 15,000/- रुपये प्रति माह का मानदेय और इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून, 2024 है ।